रोहतक। शनिवार दोपहर 2:30 बजे हल्की बारिश शुरू हुई और शाम तक चलती रही। 17 एमएम बारिश ने जनस्वास्थ्य विभाग के जलनिकासी के दावे की पोल खोलकर रख दी है। जलनिकासी के विभागीय दावे धरातल पर पूरी तरह से खोखले नजर आए। यह तब है जब मानसून ठीक से बरसा नहीं। मानसून जाने को है। मानसून से पहले नालियों की सफाई पंप की मरम्मत कार्य कराने और जलभराव जैसी समस्या न आने के दावा करने वाला अब विभाग मौन धारण किए हुए है। विभाग के 70 एमएम और 90 एमएम के भारी भरकम पंप कहां चल रहे हैं। विभागीय लापरवाही के चलते आमजन परेशान है। जलभराव से डेंगू, मलेरिया जैसी कई बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक इससे ज्यादा परेशान हैं।
-सीआईपीपी तकनीकी से दूर होगी जलनिकासी दिक्कत
सुखपुरा चौक से पीरबोधी तक 36 इंच चौड़ी आरसीसी पाइप सीआईपीपी तकनीक से नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। आरसीसी की यह पाइप करीब 690 मीटर लंबी है। इसे दिसंबर माह के अंत तक पूरा होना है। करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा सफाई कार्य पूरा किया जा चुका है। अब सीआईपीपी पाइप डाली जा रही है। इसके बाद सुखपुरा चौक इलाके से जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी। करोड़ों के इस प्रोजेक्ट में बारिश का पानी आरसीसी पाइप से होते हुए सीधे पीरबोधी के नाले में गिर जाएगा।
-देर रात छाए बादल, सुबह हुई बारिश
शुक्रवार से ही मौसम ने करवट ले लिया है। देर रात से ही काली घटाओं का जमावड़ा रहा। इसके कारण शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर 1:15 बजे हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर 2:30 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसमें भीगते हुए स्कूली छात्र और दोपहिया वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली है।
बॉक्स
इन इलाकों में जलभराव
बारिश के कारण सेक्टर, किला रोड, झंग कॉलोनी, गांधी कैंप, पटेल नगर, ओल्ड आईटीआई, मानसरोवर पार्क, सुभाष कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, तिलक नगर, गोहाना रोड, नए बस स्टैंड समेत कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति है।
-बॉक्स
-9 सितंबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आगामी 9 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बारिश से अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
यहां हुई इतनी बारिश
स्थान एमएम
रोहतक 17एमएम
महम 05एमएम
सांपला 02एमएम
कलानौर 07एमएम
लाखनमाजरा 30एमएम
-वर्जन
विभाग जलभराव की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए लगातार प्रयासरत भी है। हाल ही में टीबी अस्पताल के सामने स्थित बूस्टर के पास जलभराव और जनरेटर न चलने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दुरुस्त कराया गया था। शहर के किसी भी इलाके से समस्याओं की शिकायत आ रही है उसे गंभीरता से तत्काल संज्ञान में लेकर कार्य कराया जा रहा है।
-तरुण गर्ग, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
-