रोहतक। तापमान में उतार-चढ़ाव होने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सोमवार सुबह से ही नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बुखार, जुखाम, खांसी के मरीजों की कतार लगने लगी है। सोमवार को वायरल का इलाज करने के लिए 70 से अधिक मरीजों पहुंचे।
नागरिक अस्पताल में ओपीडी खुलते ही चिकित्सक के पास मरीज पहुंचने लगे। नागरिक अस्पताल की फिजिशियन डॉ. बिमलेश ने बताया कि मौसम में बदलवा से लोगों में बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज आ रहे है।
उन्हें ठीक होने में सप्ताहभर का समय लगता है। ज्यादातक बच्चों में बुखार के साथ गले के दर्द की शिकायत मिल रही है। वहीं सिर दर्द और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे है। उन्होंने ने सलाह दी की बाहर के खाने से बचे।