फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेरी से रोहतक आने वाली बस का बदला रूट

Thu, 22 Feb 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बेरी से सुबह करीब साढ़े सात बजे कबूलपुर-रिटोली-बालंद होते हुए रोहतक पहुंचने वाली बस पिछले दस दिनों से बंद है। यह बस सीधे डीघल होते हुए जा रही है। इससे यात्री परेशान हैं। रोजाना स्टैंड पर एक से दो घंटे इंतजार करने के बाद लोगों को निजी वाहनों से अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ता है। स्कूल, कॉलेज व नौकरीपेशा लोग समय पर अपने संस्थान नहीं पहुंच पा रहे हैं। पीजीआई आने वाले मरीजों के लिए समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

रोहतक-बेरी रूट पर पिछले दिनों से रोडवेज की बस सेवा चरमराई हुई है। बस समय पर नहीं पहुंच रही हैं। इस कारण लोग न अस्पताल समय पर पहुंच पा रहे हैं न शिक्षण संस्थान या कार्यालय। पुरुष यात्री सड़क से आवागमन करने वाले वाहन चालकों से लिफ्ट लेकर शहर पहुंच जाते हैं। जबकि महिलाओं व युवतियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसा पहले भी हो चुका है। पिछले एक वर्ष में परिवहन विभाग को इस बारे में कई शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है।

बसें नहीं चलने से बहन-बेटियां हो रही परेशान
समय पर बस नहीं चलने के कारण रिटोली, कबूलपुर, बालंद, गरनावठी, ककराणा की बहन-बेटियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को हाउस की बैठक में रख गया था। इसका अब तक समाधान नहीं हुआ है। अगले सप्ताह तक बस नहीं चलाई गई तो ग्रामीण ठोस कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयदेव डागर, जिला पार्षद, वार्ड नंबर 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें