फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेसहारा गोवंश पुनर्वास अभियान के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

Thu, 22 Feb 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बेसहारा गोवंश पुनर्वास अभियान के तहत वीरवार को जिला जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक नोडल अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व विभिन्न गोशाला संचालकों ने भाग लिया। सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 29 फरवरी तक बेसहारा गोवंश के पुनर्वास के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी राजपाल चहल ने इस बैठक में लिए गए निर्णयों में बताया कि बैठक में गांव स्तर पर सर्वेक्षण कर बेसहारा पशुओं की संख्या तथा गोशालाओं में छोड़े जाने वाले बेसहारा पशुओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। गौशाला संचालकों ने कहा कि दूसरे जिलों व राज्यों से आने वाले बेसहारा पशुओं को जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित किया जाए व उनकी संख्या को उचित स्तर पर नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें