फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गर्मी के चलते जिले के स्कूलों के समय में बदलाव

Sat, 24 May 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गर्मी के चलते जींद जिले में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल विद्यार्थियों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक खुले रहेंगे। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के समय बदलने को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। अब तक सुबह आठ बजे से लेकर ढाई बजे तक स्कूल खुले रहते थे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सबसे ज्यादा गर्मी और लू दोपहर दो से तीन बजे के बीच में होती है। इस कारण स्कूली बच्चों के गर्मी की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूल संचालकों को भी सुबह सात से साढ़े 12 बजे तक ही स्कूल खोलने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जींद जिले में 724 राजकीय स्कूल और लगभग 380 प्राइवेट स्कूल हैं। जिले में पिछले एक सप्ताह से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। हवा के गर्म थपेड़ों और बढ़े हुए तापमान से लू का लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया है। इतनी गर्मी में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने का खतरा रहता है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन





जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से पत्र जारी हुआ है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब सुबह सात बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक स्कूल लगेंगे। पहले सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक स्कूल लगता था। गर्मी का असर पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर नहीं पड़े, इसके लिए अभी स्कूलों के समय में बदला है।

राजपाल देशवाल, खंड शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें