फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चांदी गांव का युवक 1.12 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जींद रोड पर दबिश देकर चांदी गांव के युवक राकेश उर्फ राजेश को 1 किलो 123 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शनिवार शाम को चांदी गांव के रजवाहे पर खोखे के सामने कार खड़ी करके मादक पदार्थ बेच रहा था। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी एसआई अश्वनी ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि जींद रोड पर चांदी गांव की तरफ से आने वाले रजवाहे की पटरी पर एक सफेद रंग की कार खड़ी है। कार चालक चांदी गांव का युवक राकेश उर्फ राजेश नशीला पदार्थ बेच रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने दबिश देकर आरोपी का गिरफ्तार किया है। साथ ही डीएसपी महम ऋषभ सोढ़ी की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो डेश बोर्ड के अंदर से दो पैकेट मिले। दोनों पैकेट का वजन करने पर 1 किलो 123 ग्राम चरस मिली।
विज्ञापन

बाक्स
ट्रक चालकों से गठजोड़, आसपास के गांवों के युवक ग्राहक
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका संपर्क ट्रक चालकों से है। वे हिमाचल, उत्तराखंड व दूसरे पहाड़ी इलाकों से आते समय नशीला पदार्थ लेकर आते हैं। उसे गांव के अड्डे पर माल देकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें