संवाद न्यू एजेंसी
रोहतक। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को हुआ क्रिकेट का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दिवंगत सुगनी देवी क्रिकेट क्लब (एसडीसीएफसी) और चैंपियंस बहादुरगढ़ के बीच हुआ यह मैच 40 ओवर का था। एसडीसीएफसी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की और बाद में 27 रनों से जीत हासिल की।
चैंपियंस बहादुरगढ़ की टीम 124 रनों पर ही सिमट गई। मैच का फैसला दूसरी पारी के 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ। एसडीसीएफसी के कार्तिक नायक को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी मिली। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 39 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने 5 ओवर में 2 विकेट लिए।
एसडीसीएफसी के चिराग को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी की ट्रॉफी मिली। उन्होंने 71 गेंदों में 63 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी चैंपियंस बहादुरगढ़ के खाते में गई। उनके खिलाड़ी कुलजीत राठी ने 5 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया।