फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 19 ओवरलोडिंग वाहनों का 8 लाख रुपये का चालान

विज्ञापन
ओवरलोडिंग वाहनों के ​खिलाफ कार्रवाई करती आरटीए की टीम। स्रोत : आरटीए
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

स्कूल बसों पर कार्रवाई के बाद अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने ओवर लोडिंग वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके तहत शनिवार को 19 वाहनों की जांच की गई। ओवरलोड होने और टैक्स नहीं भरने के चलते इनके आठ लाख रुपये का चालान कर दिया गया।
सड़कों पर ओवरलोड वाहन बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। इनमें से अनेक वाहनों का टैक्स की जमा नहीं कराया गया है। इसके तहत हाईवे पर दौड़ रहे वाहनों की जांच की गई। जांच में 19 वाहन ओवरलोड व बगैर टैक्स चुकाए सामान ढोते मिले। इसके चलते उनका चालान किया गया। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

स्कूल वाहनों की ताबड़तोड़ जांच में इंपाउंड किए थे वाहन
आरटीए कार्यालय ने पिछले दिनों स्कूली वाहनों ताबड़तोड़ जांच की। इस दौरान 84 से ज्यादा वाहन इंपाउंड किए गए। जबकि अनेक वाहनों चालान किए गए। इनमें किसी के पास परमिट नहीं था तो किसी ने टैक्स जमा नहीं कराया था। कुछ वाहन मानकों के अनुरूप नहीं थे तो कुछ में नियमों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा था। फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर व अन्य कमियां जांच में सामने आई थी। इसके चलते कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


परिवहन नियमों का उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 19 ओवर लोडेड व बगैर टैक्स चुकाए सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के आठ लाख रुपये के चालान किए गए हैं।
मेजर गायत्री अहलावत, सचिव, आरटीए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें