फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चेयरपर्सन ने पार्क में चल रहे कार्य का किया निरीक्षण

Fri, 19 Jul 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने वीरवार को शहर के किला मोहल्ला स्थित लक्ष्मण दास बत्रा म्युनिसिपल पार्क में चल रहे सुंदरीकरण के कार्य का जायजा लिया। सरोज राठी ने वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, जेई संदीप कौशिक के साथ मौके पर चल रहे ग्रिल लगाने व विकास कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित ठेकेदार को कहा कि पार्क के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सरोज रमेश राठी ने किला मोहल्ला में ही शिव मंदिर के पीछे स्थित उधम सिंह पार्क में पहुंचकर पार्क का जायजा लिया। चेयरपर्सन ने कहा कि जल्द ही उधम सिंह पार्क की सभी मौजूदा समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने नंदी शाला के साथ स्थित टाउन पार्क 1 व 2 में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें