फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चेयरमैन ने कहा-सरपंचों को ग्रांट नहीं मिल रही, मुख्यमंत्री बोले-गलत बात मत करो

Wed, 10 Sep 2025 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
दो दिन पहले महम दौरे का वायरल वीडियो जिसमें मुख्यमंत्री व महम ब्लॉक समिति के चेयरमैन नवनीत राठी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। मुख्यमंत्री नायब सैनी व महम ब्लॉक समिति के चेयरमैन नवनीत राठी के बीच बहस का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ है। रविवार रात को महम के गांव भैणी महाराजपुर में पहुंचे मुख्यमंत्री से चेयरमैन कह रहे हैं कि सरपंचों को ग्रांट नहीं मिल रही है। इस पर मुख्यमंत्री बोले, गलत बात मत करो।
7 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी जलभराव से प्रभावित हिसार के हांसी क्षेत्र का दौरा करके रात 9 बजे महम के भैणी महाराजपुर गांव पहुंचे थे। वायरल वीडियो में महम ब्लॉक समिति के चेयरमैन कह रहे हैं कि सरपंचों के पास जलनिकासी के प्रबंधन करने के लिए पैसे नहीं हैं क्योंकि ग्रांट नहीं मिली है। मुख्यमंत्री बोले, पेमेंट न होने की बात किसने कही है। एक भी सरपंच आकर कहे कि पेमेंट की दिक्कत है। सीएम बोले, गलत बात मत करो। सरकार पूरा सहयोग कर रही है। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने कहा कि किसी को भी ग्रांट की कमी नहीं है। इसके बाद शोर शराबा हुआ। 40 सेकंड का यह वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन बोले-मैंने केवल मांग रखी थी, वीडियो को तोड़-मरोड़ का पेश किया
मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में सही काम कर रहे हैं। उनके सामने समस्या बताना हर नागरिक का अधिकार है। चेयरमैन होने के नाते मैंने केवल मांग उठाई थी जो मुख्यमंत्री ने मंजूर की है। वीडियो में सब कुछ साफ है। उसको तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। यह विरोधियों की साजिश का हिस्सा है। वे सरकार व पार्टी के साथ हैं।
- नवनीत राठी, चेयरमैन महम ब्लॉक समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें