फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप चेयरमैन बोले-कोरोना संक्रमण काल में सीएमओ आए, जिनके पास काम नहीं, वे रहे अनुपस्थित’

विज्ञापन
शुक्रवार जिला विकास भवन में जिला परिषद की बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सतीश के सवाल का जबाब देते अ - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
जिला परिषद की अहम बैठक में नहीं पहुंचा सिंचाई विभाग का कोई भी बड़ा अधिकारी
विज्ञापन

चेयरमैन बोले- कोरोना के संक्रमणकाल में सीएमओ आए, जिनके पास कोई काम नहीं, वे रहे अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। जिला परिषद की बैठक में शुक्रवार को सिंचाई विभाग के एक भी आला अधिकारी के न पहुंचने से चेयरमैन सतीश भालौठ का पारा चढ़ गया। इस दौरान एक अधिकारी ने मौके से वीडियो कॉल कर बैठक में उपस्थिति दर्ज करवा ली। वहीं अब तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी।
बैठक में जैसे ही सिंचाई विभाग के एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई, चेयरमैन भालौठ ने कहा कि छोटी ड्रेन की सफाई मनरेगा के तहत करवाई जाए। शाम तक बताया जाए कि कौन सी ड्रेन की सफाई मनरेगा से करेंगे। जैसे ही विभाग के अधिकारी जवाब देने खड़े हुए, पता चला कि सभी एसडीओ हैं। भालौठ ने कहा आप सब जा सकते हैं। कोविड के संक्रमणकाल में सीएमओ रोहतक यहां बैठे हैं लेकिन जिनके पास कोई काम नहीं है, वे अनुपस्थित है। एक एसडीओ ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटरी टूट गई है, एक्सईएन मौके पर गए हैं। भालौठ ने कहा यह कोई उत्तर नहीं है, वीडियो कॉल से बात करवाओ। कुछ मिनट बाद एसडीओ ने वीडियो कॉल से बात करवाई तो चेयरमैन ने इस पर संतुष्टि जताई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के बाकी तीन एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

पंचायतों को मिलेगी एफडी तुड़वाने की मंजूरी
बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि पंचायतों को उनके पास मौजूद एफडी तुड़वाने की अनुमति दी जाए। इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। प्रस्ताव में कहा गया है कि 25 लाख तक की एफडी तुड़वाने की अनुमति पंचायत समिति, एक करोड़ तक की जिला परिषद और उससे अधिक के लिए सरकार की मंजूरी हो। अभी पंचायतों को अपनी ही एफडी तुड़वाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ती है।
पीएचसी, सीएचसी में दवाओं की लिस्ट होगी व्हाट्सएप पर
एक प्रस्ताव के तहत चेयरमैन ने सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला से कहा कि पीएचसी और सीएचसी में उपलब्ध दवाओं की लिस्ट सरपंच, जिला परिषद व ब्लॉक समिति मेंबरों को दी जाए। क्योंकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। डॉ. बिरला ने कहा कि लिस्ट सभी सेंटरों में लगा देंगे। सीईओ ब्रह्म प्रकाश के कहने पर उन्होंने तीनों सदस्यों को व्हाट्सएप पर उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। यह भी निर्देश दिया गया कि अगर डॉक्टर कहीं जाते हैं तो रजिस्टर में चढ़ाएं, ताकि लोगों को पता चल सके।
विज्ञापन

पंचायतों, ब्लॉक समितियों से मांगा जाएगा खर्च का हिसाब
सभी बीडीपीओ से पूछा गया कि उन्होंने अब तक कितने कामों का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा करवाया है। उनका कहना था कि 42 काम पूरे हुए हैं, उनकी यूसी भेज दी गई है, 11 काम चल रहे हैं। भालौठ ने कहा कि सभी पंचायतों और ब्लॉक समितियों से भी जवाब मांगा जाएगा कि जिले में कितना पैसा खर्च हुआ है।

शुक्रवार जिला विकास भवन में जिला परिषद की बैठक में अधिकारी के न पहुंचने पर वीडीयो कॉल पर बात करते - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें