फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलश यात्रा में शामिल दो महिलाओं की चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी में कलश यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल एक महिला की ढाई तोले तो दूसरी की तीन तोले की चेन पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक चावला कॉलोनी निवासी संगीता ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे शिवाजी कॉलोनी पार्क में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में पहुंची, जहां से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई। यात्रा के समापन पर पार्क के अंदर भारी भीड़ हो गई। भीड़ के अंदर किसी महिला ने उसकी ढाई तोले सोने की चेन चुरा ली।
वहीं, विजय नगर निवासी मेवा देवी ने दी शिकायत में बताया कि वह भी शिवाजी कॉलोनी के पार्क मेंचल रही श्रीमद्भागवत कथा की निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हुई। घर पहुंची तो उसकी तीन तोले सोने की चेन नहीं मिली। किसी ने भीड़ में कलश यात्रा के दौरान चेन चुराई है। वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि दोनों केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं। कलश यात्रा के दौरान की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें