अस्थल बोहर स्थित औघड़ पीर मठ डेरे के महंत जय नाथ का कहना है कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी किसी के बहकावे में न आकर इस मामले में हस्तक्षेप न करें। महिला नेत्री समेत अन्य लोग बाबा शीशराम नाथ ट्रस्ट का सारा पैसा वापस करें। महंत डेरे में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस दौरान बाबा शीशराम नाथ ट्रस्ट के उप प्रधान कृष्ण नांदल ने मठ के इतिहास को लेकर तर्क सहित अपना पक्ष रखा। इस अवसर पर पार्षद जय भगवान ठेकेदार, रणवीर सिंह, ऋषिपाल, मेहताब, नांदल भवन के मैनेजर आशीष नांदल, राजे पहलवान, सीना पहलवान, मुकेश सरपंच, सुनील आदि मौजूद रहे।
बाबा बालक नाथ पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया
नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने कहा कि कुछ लोगों दो दिन पूर्व प्रेस वार्ता कर राजस्थान के तिजारा में महंत बालक नाथ के खिलाफ गलत प्रचार करने की बात कही थी। बेवजह के झूठे आरोप लगाए गए हैं। महंत बाबा बालक नाथ का इस मामले में किसी भी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं है। आरोप लगाने वालों को महंत बाबा बालकनाथ और बाबा जय नाथ और अठगामा के लोगों से माफी मांगनी होगी। वहीं नांदल खाप के महासचिव संचित नांदल ने कहा कि गलत धारणाएं फैलाने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।