फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवड़ी दुकानदार के कंप्यूटर और लैपटॉप किए जब्त, 48 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी, 20 लाख जमा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेेंट्रल जीएसटी की टीम की ओर से रेवड़ी दुकानदार के खिलाफ छापामारी पूरी हुई। टीम ने उसकी दुकान में लगे कंप्यूटर और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिए हैं। टीम को अब तक की छानबीन में 48 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ। 20 लाख रुपये संचालक की ओर से मौके पर ही जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल जीएसटी की पांच सदस्यीय टीम ने शीला बाईपास पर स्थि शहर के एक मशहूर रेवड़ी कारोबारी की दुकान पर छापामारी की। यह छापामारी कुल 14 घंटे तक चली। यहां की रेवड़ियां विदेशों में भी भेजी जाती हैं। इसके साथ यहां पर तीन मंजिला रेस्टोरेंट है। दुकानदार की ओर से हो रही बिलिंग में आम जनता से जीएसटी तो वसूला जा रहा है, लेकिन उस हिसाब से रिटर्न नहीं दाखिल हो रहा है। विभाग की ओर से छह माह से इस पर नजर रखी जा रही थी। शहर के इस फर्म के दोनों ठिकानों पर छापामारी की गई है।
जांच पूरी होने के बाद होगा पूूरा खुलासा
रेवड़ी की दुकान पर जांच के दौरान अनियमितता का खुलासा हुआ है। लगभग 48 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी जा चुकी है। जांच चल रही है। पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद होगा। दुकानदार की ओर से 20 लाख रुपया जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय मोहन जैन, आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें