फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश से बाहर नहीं बनेंगे CET के परीक्षा केंद्र, 11.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर

Fri, 16 Sep 2022 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने इस बार पूरी तैयारी की है। सीईटी की परीक्षा देने वालों के बायोमेट्रिक नमूने, आइरिश और फेशियल डाटा का मिलान आधार कार्ड के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा के 11.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। 5 व 6 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रदेश से बाहर केंद्र नहीं बनेंगे। हरियाणा के अंदर ही तमाम सेंटर बनाए जाएंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और हरियाणा सरकार की सहमति से प्रदेशभर के 17 जिलों में यह केंद्र बनाए गए हैं। पांच जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। पहली बार सब डिविजनल स्तर पर भी परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं। 

विज्ञापन


पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी दिल्ली, चंडीगढ़ समेत एनसीआर के जिलों में परीक्षा आयोजित कराने पर अड़ी थी। एजेंसी एक ही दिन परीक्षा लेने की तैयारी में थी, लेकिन बाद मेें हरियाणा के अधिकारियों से हुई बैठक के बाद इसे दो दिनों में निर्धारित किया गया। अगर कहीं पर पेपर में गड़बड़ी या फिर अन्य दिक्कतें रहती हैं, वह पेपर 7 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को प्रदेश के 22 जिलों को तीन कैटेगरी में बांटकर रिपोर्ट दी थी। ए वर्ग में उन जिलों को रखा गया है, जहां पर परीक्षा के दौरान पहले कोई गड़बड़ी नहीं हुई। बी वर्ग में वो जिले हैं, जहां गड़बड़ी तो नहीं हुई, लेकिन यहां पर गड़बड़ी की आशंका है।
विज्ञापन


इसके अलावा, सी वर्ग में वे जिले हैं, जहां पहले पेपर लीक और नकल के मामले सामने आते रहे हैं और पिछले कई साल से आयोग इन पांच जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाता है। इनमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, नूंह, जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana: पुलिस ने झज्जर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 50 लाख बताई जा रही कीमत, तीन गिरफ्तार

यह परीक्षा ग्रुप सी के 32 हजार पदों को लेकर होनी है। इसके अलावा, ग्रुप डी के लिए बाद में परीक्षा आयोजित होनी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि प्रदेश में कुल 1240 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हरियाणा से बाहर सेंटर नहीं होंगे।

फर्जीवाड़ा रोकने को ताकत झोंकी
दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने इस बार पूरी तैयारी की है। जो भी उम्मीदवार सीईटी की परीक्षा देगा, उनके बायोमेट्रिक नमूने, आइरिश और फेशियल डाटा का मिलान आधार कार्ड के साथ किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने यूआईडी से समझौता किया है।
विज्ञापन


उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन पहले ही परिवार पहचान पत्र से जुड़ा है। यदि कोई सीटर बार-बार परीक्षा देता है तो उसका पता भी आयोग को चल जाएगा और उसे तुरंत काबू कर लिया जाएगा। पेपर मुख्यालय से लेकर सेंटर तक जिन वाहनों में पहुंचाए जाएंगे वो जीपीएस पर रहेंगे और बकायदा सील बंद डब्बे में ये पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा के लिए तीन अलग अलग पेपर होंगे, केवल परीक्षा से पांच मिनट पहले पेपर खोला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें