साल्हावास। अल्बानिया के तिराना में अंडर-23 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप के 59 भारवर्ग में झामरी गांव निवासी अंजलि गहलावत ने रजत पदक जीता। उनके सम्मान में ग्रामवासियों व ग्राम पंचायत झामरी ने सम्मान समारोह आयोजित किया।
कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में पहलवान कृष्ण कुमार, कोच सज्जन मंदौला व कोच कृष्ण लांबा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अंजलि को सम्मानित किया गया। अंजलि को व्यायामशाला से उनके पैतृक निवास झामरी तक खुली जीप में ले जाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झज्जर विधायक गीता भुक्कल, वशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड एसीपी राजवीर सिंह जाखड़ रहे।
इससे पहले भी अंजलि ने किर्गिस्तान के बिश्केक में 17 मई को आयोजित हुई एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर 19 आयुवर्ग व 59 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। कार्यक्रम में राजीव राव, बनीता, मनबर भंडारी, प्रदीप बिरोहड, रवींद्र बिरोहड, उदय सिंह, कैप्टन बिजेंद्र, कैप्टन जागेराम, मंगल सरपंच, इंद्र, रोहताश आदि मौजूद रहे।