फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइड लाइन के बाद प्रशासन ने जारी किए नए आदेश, शहर के रिहायशी इलाकों में आज से खुल सकेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के रिहायशी इलाकों में मंगलवार से दुकानें खुल जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के बाद जिला प्रशासन ने इस संबंध में नए आदेश जारी किया है। अभी तक रिहायशी इलाकों में सिर्फ किराना, दूध, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित समय के दौरान खोलने की अनुमति थी, लेकिन नए आदेश के तहत सिर्फ रिहायशी इलाकों में किसी भी व्यापार की स्वचलित दुकान खोली जा सकेगी। वहीं, रिहायशी इलाके में अगर एक कतार में 12 दुकानें हैं तो उसे बाजार माना जाएगा और ऐसी दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, शराब ठेका और हेयर सैलून खोलने की इजाजत नहीं है। ग्रामीण इलाकों में शॉपिंग माल को छोड़ सभी दुकानें खुल सकेंगी।
विज्ञापन

डीसी आरएस वर्मा ने कहा कि 100 वर्ग फीट तक की दुकान में एक व्यक्ति, 200 वर्ग फीट तक में दो और इससे ज्यादा बड़ी दुकान में सिर्फ तीन व्यक्ति ही काम करेंगे। दुकान पर सैनिटाइजर का प्रबंध होगा, दुकानदार खुद व ग्राहक का मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाना सुनिश्चित करेगा। दिन में दो बार दुकान को सैनिटाइज कर मोबाइल से उसका वीडियो बनाना होगा, जिसे चेकिंग स्टाफ को दिखाया जाएगा। वहीं, कचहरी में काम करने वाले कुछ टाइपिस्ट, मुंशी आदि को सशर्त काम करने की अनुमति दी गई है।
जिले में 161 इंडस्ट्री और 39 कंस्ट्रक्शन की मिली मंजूरी
रोहतक। डीसी आरएस वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में प्रशासन ने इंडस्ट्री और कंस्ट्रक्शन गतिविधियों को इजाजत दी है। जिनमें बहुत से लेबर काम कर रहे हैं। जिले में 382 औद्योगिक इकाइयों ने काम शुरू करने को आवेदन किया था, जिनमें 161 को अनुमति दी गई है, इनमें 7504 श्रमिक काम कर रहे हैं। 87 ईंट भट्ठे चालू किए गए हैं। मनरेगा के तहत 45 कार्य भी शुरू हुए हैं। जिले में निजी निर्माण कार्य के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। 28 व्यावसायिक निर्माण गतिविधियों को अनुमति दी है, जिनमें 500 श्रमिक काम कर रहे हैं। 11 सरकारी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है, जिनमें 226 मजदूर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन पर 328 एफआईआर दर्ज कर 495 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 10500 वाहनों के चालान कर 471 वाहन जब्त किए गए हैं, करीब तीन करोड़ का जुर्माना किया गया है। अब तक 15 मोबाइल मेडिकल वैन ने 1344 लोगों की परीक्षण कर 18 को लक्षणों के आधार पर टेस्ट के लिए रेफर किया। 124801 लोगों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें