फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND VS SA: शेफाली वर्मा के घर जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे लोग, जमकर की आतिशबाजी

Mon, 03 Nov 2025 12:50 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

भारतीय ओपनर प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने अचानक शेफाली को सेमीफाइनल में मौका दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में वह कुछ खास नहीं सकीं, लेकिन उनके शॉट्स में आत्मविश्वास दिखा। हालांकि, फाइनल में शेफाली ने दिखा दिया कि वो अब भी टीम की ‘एक्स फैक्टर’ खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन बनाए और जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 246 रन पर समेट दिया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा के रोहतक में भी जश्न का महौल है। यहां पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। रोहतक की शेफाली वर्मा  के घर पर भी जश्न का माहौल है। शहरवासी उनके घर के बाहर पहुंच गए हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई जा रही हैं और मिठाई बांटी जा रही है। 

विज्ञापन




शेफाली वर्मा  विश्व कप के फाइनल मैच में मैन ऑफ दा प्लेयर रहीं। शेफाली वर्मा ने 78 गेंद में 87 रन बनाए और दो महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किए। शेफाली वर्मा के पिता संजीव वर्मा का कहना कि माता मनसा देवी के आशीर्वाद से बेटी ने ये मुकाम हासिल किया है। 



रोहतक में शेफाली वर्मा के कोच बबलू नायक ने कहा काफ़ी लंबा संघर्ष रहा। शेफाली और उसके पिता दोनों ने काफ़ी मेहनत की है। यह जीत आगे आने खिलाड़ियो के लिए प्रेरणा साबित होगी। खिलाड़ियो के परिवारों को भी प्रेरणा देगी उन्हें मोटीवेट करेगी की हमारी लड़किया भी क्रिकेट में अच्छा कर सकती हैं। इस जीत ने युवा खिलाड़ियो के लिए द्वार खोल दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें