महेंद्रगढ़ (वि) आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में ''विस्मयम् 2026 आरपीएस दीपावली एडवेंचर कार्निवल'' का आयोजन किया गया। उत्साह, रोमांच और पारिवारिक सहभागिता के इस आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर इसकी सराहना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव और प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि किताबी शिक्षा के साथ ऐसे साहसिक और सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियां स्वीकार करने का साहस विकसित करते हैं।
सीईओ इंजी. मनीष राव ने कहा कि दीपावली रिश्तों में मिठास और सकारात्मक ऊर्जा भरने का अवसर है। डिप्टी सीईओ कुनाल राव ने कहा कि आरपीएस परिवार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।