फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी भाईचारे की भावना के साथ मनाएं होली : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इको फ्रेंडली होली मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोगों को होली मनाते समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों की पालना करना चाहिए। लोगों को आपसी भाईचारे के साथ होली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर हर्बल रंगों के साथ इको फ्रेंडली होली खेलनी चाहिए। आपातकालीन स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लें, शराब पीकर गाड़ी न चलाएं, नशीली दवाओं का सेवन न करें, जानवरों के साथ न खेलें।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने नागरिकों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि वे इस त्योहार के दौरान कुछ सावधानियां बरतें। नागरिक होली खेलने से पूर्व त्वचा पर तेल या सनस्क्रीन का प्रयोग करें, त्वचा को ढककर रखें होली खेलते समय सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें