रोहतक । विद्या भारती, अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान एवं हिंदू शिक्षा समिति के तत्वावधान में संरक्षित शिक्षा भारती विद्यालय बहु अकबरपुर में आधुनिक युग में हिंदी भाषा शिक्षण की प्रासंगिकता विषय पर दो दिवसीय सीबीएसई ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें रिसोर्सपर्सन मंजूषा दुग्गल एवं निर्मल पोपली रहे।
प्रधानाचार्य डॉ. मनजीत मलिक ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और रोचक बनाना था। विद्यालय की प्रशिक्षण प्रमुख आचार्या सुमन सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।