फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सावधान! जरा देखकर चलें, सिस्टम धंसा है...

Sun, 26 Jul 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19-दिल्ली रोड स्थित अशोका चौक के पास सीवर पाइप लाइन में धंसी गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बारिश के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें प्रशासन की पोल खोलने लगी हैं। शहर की सड़कों पर अनेक स्थानों पर सीवर के मैनहोल व बरसाती पाइपलाइन की जालियां खुली और धंसी हुई देखी जा रही हैं। रोहतक के दिल्ली रोड स्थित अशोका चौक के पास अपने काम के लिए सड़क के आवागमन करने रोहित मलिक की बोलेरो गाड़ी शनिवार को बरसाती पाइपलाइन में धंस गई। खुद से निकालने का प्रयास किया लेकिन पिछला टायर बिल्कुल मिट्टी में धंसने के कारण गाड़ी नहीं निकल। इसके बाद क्रेन का सहारा लेना पड़ा। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार का कहना कि किसी अन्य वाहन चालक ने वहां गड्ढा बना दिया होगा। कर्मचारियों को बोलकर रविवार तक मिट्टी डालकर ठीक करवा दिया जाएगा। संवाद

19-दिल्ली रोड स्थित अशोका चौक के पास सीवर पाइप लाइन में धंसी गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें