फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हत्या का आरोपी पकड़ा, बोला-पिटाई का बदला लेने को सिर में बसौली मार की थी हत्या

विज्ञापन
av 1.
विज्ञापन
झज्जर में करीब छह माह पहले सेक्टर छह में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की हत्या करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ रोहतक टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

रिमांड अवधि के दौरान आरोपी जिला छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी राजेश रैकवार से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि काम के दौरान गलती होने पर राजमिस्त्री हाकम ने उसे पीट दिया था। इसी की रंजिश रखते हुए उसने रात को परिवार सहित सो रहे हाकम की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि उसने सभी के सिर पर बसौली मारकर हत्या की थी। मरने वालों में हाकम, उसकी पत्नी, जीजा, जीजा के बेटा और बेटी थे। ये सभी एक साथ सो रहे थे। सभी मृतक छतरपुर मप्र के ही रहने वाले थे।
ये था मामला:
17 सितंबर 2019 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 6 झज्जर के एक मकान में पांच व्यक्तियों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना पर थाना प्रबंधक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था। सेक्टर 6 झज्जर में निर्माणाधीन मकान के ठेकेदार राम दर्शन ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पास मेंदा बाई और दीपू दो महिलाओं सहित हक्का, बहादुर व हाकम लेबर का काम करते थे, जिनकी अज्ञात व्यक्तियों ने चोटें मारकर हत्या कर दी। थाना शहर झज्जर में 17 सितंबर 2019 को अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एसटीएफ की टीम द्वारा पकड़े गए वारदात के वांछित आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत से आरोपी राजेश को पूछताछ के लिए सीआईए झज्जर की टीम द्वारा छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान वारदात के कारणों और इस वारदात में और कौन-कौन आरोपी हैं, इस संबंध में खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन

ये रहे टीम में शामिल
एसटीएफ रोहतक यूनिट के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि रोहतक यूनिट में तैनात सहायक उप निरीक्षक हितेंद्र के नेतृत्व में मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार, सिपाही तकदीर, प्रमोद और चालक मुख्य सिपाही सुमित कुमार टीम में शामिल रहे। टीम ने झज्जर रेवाड़ी रोड गुरुकुल मोड़ के पास से एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
शस्त्र अधिनियम के तहत के मामला दर्ज:
अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश ने खुलासा करते हुए बताया कि सितंबर 2019 में सेक्टर 6 झज्जर के एरिया में एक मकान में सो रहे दो महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों को उसने मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें