फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चुनाव में दो करोड़ की नकदी, 6 लाख की शराब और 42 लाख के हथियार जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए 1.93 करोड़ नकद, 6 लाख की शराब, 42 लाख के नशीले पदार्थ और 42 अवैध हथियार समेत काफी सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने काफी कार्रवाई की है। इसमें पुलिस ने नकदी, शराब, नशीला पदार्थ और मैगजीन समेत अन्य सामान जब्त किया था। इन सभी से आशंका थी कि चुनाव में इनका प्रयोग किया जाएगा। यह कार्रवाई 16 मार्च से 4 जून तक की गई है। जिले में लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। कानून व्यवस्था की स्थिति को कायम रखने, आमजन की सुरक्षा तथा शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव कराने के लिए रोहतक पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों को चिह्नित करके 12 स्थानों पर विशेष तौर से नाकाबंदी की गई थी। ऐसे में 42 गैर लाइसेंसी हथियार, 9 मैगजीन और 188 कारतूस भी जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 18.87 लाख रुपये के आसपास हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें