फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

Sat, 23 Nov 2013 09:38 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में राम बावल के होली चोटा मोहल्ले में शुक्रवार को चोर होशियार के मकान की दीवार फांदकर लाखों रुपये का सामान और नकदी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम वह अपने ट्यूबवेल पर कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था।

सुबह जब होशियार घर पहुंचा तो मेन गेट पर ताला था और अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे।

घर में घुसने पर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

उधर, शहर के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी सतपाल गुलिया 21 नवंबर की शाम अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गया था।

शुक्रवार रात चोरों ने उसके मकान के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 55 हजार की नकदी, एक एलसीडी, तीन ब्रांडेड हाथ घड़ी और दो लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

शनिवार सुबह पड़ोसियों ने घटना की जानकारी गुलिया को दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें