फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगा हमलावरों का सुराग

Sat, 23 Nov 2013 09:33 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के रेवाड़ी में एनएच-8 पर वीरवार देर शाम आसलवास के पास निर्माणाधीन पुल पर चार चाइनीज कर्मचारियों को बाइक लेकर जाने से मना करने पर पीटने वाले आठ युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


एनएच आठ पर आसलवास के पास चाइनीज कंपनी लोंगजिंग ने ओवरब्रिज के निर्माण का ठेका लिया हुआ है।

पुल निर्माण में चाइना से आए कुछ लोग भी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं।

वीरवार शाम एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने निर्माणाधीन पुल पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया।

पुल निर्माण में जुटे चाइनीज कर्मचारियों ने उन्हें बाइक पुल पर लेकर जाने से मना कर दिया। इसी बात पर युवकों और चाइनीज कर्मियों के बीच झड़प हो गई।

उस समय तो युवक वहां से लौट गए लेकिन कुछ ही देर बाद अपने अन्य साथियों को लेकर लाठी डंडों समेत दोबारा पुल पर पहुंचे।

युवकों ने लाठी डंडों से वार करके चार चाइनीज कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल कर्मचारी जा हैंग, ल्यूपन, वांग यान और ली होंग यान को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें