फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर पर तीन राउंड फायरिंग करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थाना शिवाजी काॅलोनी में रिटौली गांव में एक व्यक्ति के मकान पर कुछ लोगों ने तीन राउंड फायरिंग की है। हालांकि इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। पड़ोस में शादी होने के कारण पीड़ित को लगा कि आतिशबाजी हो रही है, लेकिन सुबह जब दीवार और गेट पर देखा तो गोली के निशान मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित संजय उर्फ संजीत ने बताया कि 23 नवंबर को वह अपने घर की छत पर सो रहा था। रात में पीड़ित की मां ने उसे जगाया और कहा कि ऐसा लगा है कि किसी ने उनके घर पर फायरिंग की है। उसने अपनी मां से कहा कि पड़ोस में जोगिंदर की बेटी की शादी है तो आतिशबाजी चलाई जा रही है। इसके बाद मां और वह रात सो गए।
सुबह उठा तो देखा कि किसी ने तीन राउंड फायरिंग उनके घर पर की थी। बैठक के दरवाजे पर निशान थे और तीन खोखा भी पड़े मिले। घटना की जानकारी सरपंच पति मंजीत सिंह को दी और फिर 112 पर कॉल करके सूचना दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि किसी ने रात में उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें