झज्जर। गो तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीताराम निवासी अनिल ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह गोकुल धाम गुरुग्राम रोड पर गौ सेवा करता है। 20 अप्रैल की अल सुबह उन्होंने गौकुल धाम के सामने से गाड़ी जा रही थी। उन्होंने शक के तौर पर सिलानी चौक के पास पेट्रोल पंप पर उसे रुकवाकर चेक किया तो उसमें दो गाय मिली। जब चालक का नाम पूछा तो उसने अपना नाम पता दिल्ली के बुराडी स्थित कमालपुर माजरा निवासी सोनू गिरि बताया। जब उससे गाड़ी में रखी गायों का हुलिया व बिल पूछा तो वह कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने शिकायत पर सोनू गिरि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।