फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिन बाद बच्चे के अपहरण का केस दर्ज

Thu, 12 Dec 2013 10:31 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता कालोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद केस दर्ज किया, जबकि बच्चे के परिजनों ने उसी दिन पुलिस को इस बारे में अवगत करा दिया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 26 नवंबर को जनता कालोनी निवासी दिनेश का आठ वर्षीय बेटा प्रवीन घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इसके बाद शाम को ही परिजनों ने शिवाजी कालोनी थाना पहुंच कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई।

पंद्रह दिन बाद जब बच्चे के बारे में जानकारी नहीं मिली तो परिजन वीरवार को थाना पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बच्चे के परिजनों के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन पहले सुखपुरा चौक स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल से अगवा की गई आठवीं कक्षा की छात्रा के बारे में भी अभी तक पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस प्रवक्ता वेद सिंह नैन का कहना है कि पुलिस इस तरह के मामलों में बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें