फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में छात्र की मौत का मामला : राजस्थान सरकार से बात करें मुख्यमंत्री, निष्पक्ष जांच करवाई जाए

विज्ञापन
मी​डिया से बात करते विशाल नगर निवासी सुमित के परिजन। स्राेत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रोहतक। विशाल नगर के 20 वर्षीय सुमित की राजस्थान के कोटा में मौत के मामले की जांच निष्पक्ष जांच को लेकर राजस्थान सरकार से बात की जाए। यह आग्रह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मृतक के परिजनों ने की है। मृतक सुमित का मंगलवार को गमगीन माहौल में वैश्य संस्था के नजदीक शिव मंदिर के श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विशाल नगर निवासी सुमित के चाचा राकेश ने बताया कि सुमित का कोटा में पहला बेंच था। दो दिन पहले उसकी पिता से बात हुई थी। कह रहा था कि अच्छी तरह से पढ़ाई कर रहा है। 10वीं रेंक लेकर आएगा। रविवार सुबह कॉल की तो सुमित से बात नहीं हुई। कुक से कॉल की तो उसने कहा कि बात करवा देगा। शाम को चार बजे कुक ने बताया कि सुमित ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवाया है। तत्काल कोटा के लिए रवाना हुए। अगले दिन सुबह आठ बजे कोटा पहुंचे और पुलिस से एफएसएल रिपोर्ट मांगी। पुलिस ने कहा कि एफएसएल की टीम नहीं थी। उन्होंने सवाल किया कि फिर परिजनों की मौजूदगी के बिना क्यों शव को नीचे उतारा। इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, सुमित जिस कमरे में ठहरा हुआ था उसमें ऐसी जगह नहीं थी, जिससे फांसी लगाई जा सके। दूसरा, दरवाजे की कुंडी ऐसी नहीं लग रही थी, जिसे जबरन खोला गया। उनको शक है कि सुमित की हत्या की गई है। उसके हाथ अब भी लाल थे, जबकि बाकी शरीर नीला पड़ा था। उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग है कि राजस्थान सरकार से बात करके निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें