फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नवजात के परिजनों का सुराग नहीं, पुलिस वीआईपी और चुनाव ड्यूटी में व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप में दो दिन पहले एक नवजात बच्ची महिला आश्रम के पास ऑटो में मिली थी, जिसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। सामाजिक संस्था बच्ची की देखभाल कर रही है। उधर, पुलिस ने अज्ञात महिला व अभिभावकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग रहा है। पीजीआई थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अपने स्तर पर आरोपियों को तलाश कर रहे हैं, लेकिन चुनाव व वीआईपी की ड्यूटी के चलते भी दिक्कत आ रही है। फिर भी पुलिस अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

तेजबीर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने 28 अप्रैल को शिकायत दी थी कि राज सिनेमा के सामने उसकी दुकान है। शनिवार की रात करीब दो बजे उसकी दुकान पर काम करने वाला युवक देवा अपने घर जा रहा था। उसने कॉल करके बताया कि महिला आश्रम के नजदीक सड़क पर एक ऑटो खड़ा है। ऑटो में पीछे एक नवजात बच्ची काली पॉलीथिन में लिपटी हुई रखी है।
बच्ची का बेहतर हो रहा स्वास्थ्य

गांधी कैंप में मिली दो दिन की बच्ची का इलाज पीजीआई के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल के नवजात गहन देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में किया जा रहा है। यहां तीसरे दिन भी बच्ची का उपचार किया गया। वहीं बच्ची को एडॉप्ट करने लिए लोग सामने आने लगे हैं। इसमें पीजीआई कई चिकित्सक भी हैं। अभी एडॉप्शन की प्रकिया शुरू नहीं की गई है। हरिओम सेवा दल के पीजीआई प्रभारी जगदीश ने बताया कि बच्ची की देखभाल की जा रही है। अस्पताल स्टाफ बच्ची की हर पल निगरानी कर रहे हैं। बच्ची का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें