रोहतक। गांव कुबुलपुर निवासी युवकों से आर्मी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर भिवानी निवासी दंपति सहित तीन ने 12 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी है। इस तरह का आरोप लगाते हुए जिसकी शिकायत एक युवक के अभिभावक ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रणबीर निवासी कुबुलपुर ने कपिल नागर निवासी गांव लेघा जिला भिवानी, मैनी पत्नी कपिल नागर, नवीन के खिलाफ जालसाजी करने व नौकरी लगवाने के नाम 12 लाख 70 हजार रुपये ठगने का केस दर्ज करवाया है। रणबीर ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे अरुण सहित मोहित, नवीन, दीपक निवासी कुबुलपुर को भारतीय सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर कपिल पुत्र सुशील सिंह व नवीन पुत्र कमल सिंह ने बेटे अरुण को नौकरी लगवाने के नाम रुपये ऐंठने के साथ साथ फर्जी तरीके से तैयार किए रोल नंबर, ज्वाइनिंग लेटर, लिखित पत्र, फिजिकल सर्टिफिकेट तक थमा दिए थे। आरोपियों की इस साजिश का पता लगने पर रुपये वापस मांगे गए तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।