फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने का केस : कल से आरोपी पक्ष पेश करेगा गवाह

Sun, 03 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के केस की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। रोहतक पुलिस के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह और प्रतीक ने सीबीआई को केस ट्रांसफर होने से पहले की गई गिरफ्तारी का ब्योरा दिया। इंस्पेक्टर प्रतीक ने बताया कि उसने 7 आरोपियों को जांच के बाद गिरफ्तार किया, जबकि जोगेंद्र ने बताया कि उसने 9 आरोपी गिरफ्तार किए थे। इसके साथ ही अदालत में सीबीआई की तरफ से 127 गवाह पेश किए गए। अब पांच अगस्त से बचाव पक्ष अपने गवाह पेश करेगा।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई। आरोप है कि फरवरी 2016 में दोपहर करीब 3:30 बजे भीड़ लाठी, तलवार और पेट्रोल बम लेकर दिल्ली बाईपास की तरफ से कैप्टन अभिमन्यु की कोठी की ओर आई और जबरन घर में घुस गई। घर के अंदर खड़े वाहनों को आग लगा दी और सारा सामान लूट लिया। साथ ही घर में मौजूद लोगों को मारने के इरादे से पेट्रोल बम फेंके।
इससे कोठी में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। इस मामले की पहले जांच पुलिस कर रही थी, बाद में केस को सीबीआई को सौंप दिया गया। अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज एफआईआर में 59 लोगों को आरोपी बनाया गया। इसमें जाट नेता अशोक बल्हारा, राहुल दादू, मनोज दूहन, जगपाल उर्फ जग्गा, धर्मेंद्र हुड्डा सहित अन्य आरोपी भी नामजद हैं। खिड़वाली गांव निवासी धर्मेंद्र हुड्डा जमानत पर आने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें