फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आई लव रोहतक तोड़ने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 19 Sep 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जाट कॉलेज के सामने मुख्यमंत्री के आगमन से चार दिन पहले आई लव रोहतक का ढांचा तोड़ने पर पीजीआई थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने कहा कि शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से शहर की सुंदरता के लिए सड़कों के किनारे सार्वजनिक संपत्ति पर चित्रकारी कराई जा रही है। साथ ही कैनाल रेस्ट हाउस चौक व जाट कॉलेज के बाहर आई लव रोहतक सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। शरारती तत्वों ने जाट कॉलेज के सामने बने सेल्फी पॉइंट को तोड़ दिया है जबकि कैनाल रेस्ट हाउस के सामने बने सेल्फी पॉइंट का किनारा तोड़ा गया है था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें