फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बैंककर्मियों से मारपीट के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज

Fri, 30 Jun 2023 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को लोन चुकाने की कहकर घर बुलाकर मारपीट करने के आरोप में महम पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कर्ज की किस्त के पैसे देने के बहाने एक महिला ने बैंक मैनेजर व अन्य कर्मचारियों को घर पर बुलाया। वहां पहले से तैयार बैठे एक पुरुष व महिला ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

महम थाने में दी शिकायत में पीएनबी महम शाखा के मैनेजर विजेंद्र ने बताया कि महम के गोयत पान्ना निवासी विमला पत्नी रण सिंह ने उनके बैंक से कर्ज लिया था। वह कर्ज पैसे नहीं भर रही थी। जिस वजह से बैंक के कर्मचारी उससे फोन पर संपर्क कर रहे थे। महिला ने फोन करके उनको भराण रोड पर किसान कॉलेज के पास एक मकान पर बुला लिया। जहां पर संगम वाटिका लिखा हुआ है।वे कार से कर्मचारियों के साथ महिला द्वारा बताए गए पते पर पहुंच गए। उनके साथ बैंक के कृषि अधिकारी महेश कुमार व बैंक कर्मी नवीन कुमार भी साथ थे। आरोप है कि बताए पते पर पहुंचे तो महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
बैंक मैनेजर विजेंद्र ने बताया कि महिला ने उसका गला पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। वहां पर मौजूद व्यक्ति एच एस अहलावत लाठी मारने लगे। बैंक के कृषि अधिकारी महेश कुमार ने पूरी घटना की वीडियो बना ली। दोनों आरोपियों ने कहा कि भविष्य में यहां पर आए तो उनको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इन दोनों से बैंक कर्मचारियों ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें