फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फसल अवशेष जलाने के आरोप में महम के किसान पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। धान के अवशेष जलाने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने महम के किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्रामस्तरीय टीम के सदस्यों ने कहा है कि वायु प्रदूषण करने के आरोपी मंदीप निवासी वार्ड-4 के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है, जो फसल के अवशेष जलाते मिला है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक रोहतक के आदेशानुसार हलका पटवारी अजय कुमार, ग्राम सचिव मनोज कुमार व कृषि विभाग के फील्ड मैन सुनील कुमार ग्राम स्तरीय टीम में शामिल रहे। टीम का कहना है कि फसलों के अवशेष जलाना भारतीय न्याय संहिता का धारा 223 संपाठित वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 का उल्लंघन है। इसके तहत निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंचकूला के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें