फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जनता दरबार में आईं सात उपभोक्ताओं की समस्याएं

विज्ञापन
24सीटीके10..बिजली निगम में मंगलवार को जनता दरबार में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते चेयर
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी विद्युत भवन में जनता दरबार में सात उपभोक्ताओं की शिकायतें आईं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम से चेयरमैन आरके खन्ना ने बैठक ली। इसमें ज्यादा बिल आने, ट्रांसफार्मर बदलने और नए कनेक्शन लगवाने की समस्या आई।
विज्ञापन

सांपला निवासी रेणु ने बताया बिल ज्यादा आया हुआ है। समस्या का समाधान करवाने के लिए शिकायत को स्वीकार कर लिया गया है। रिठाल निवासी विजय कुमार और टिटौली निवासी रोहतास ने बताया उन्हें ट्रांसफार्मर बदलवाना है। कलावड़ निवासी रामनिवास ने बताया उसका बिजली बिल ज्यादा आया हुआ है। गुरुनानक गली निवासी राजकुमार ने बताया कि उसे मीटर का नया कनेक्शन चाहिए। सुनारिया निवासी विरेंद्र और सूर्य नगर निवासी सुमन की भी ज्यादा बिल आने की समस्या रही। सभी समस्याओं को स्वीकार कर लिया गया है और जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें