फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर को तराश कर बुलंदियों पर पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू का यूथ सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट युवाओं के हुनर को तराश कर उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा रहा है। सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 310 विद्यार्थी अब तक विभिन्न संस्थानों में आला अधिकारी बन चुके हैं। इनमें ज्यादातर सेना, अर्ध सैनिक बल, बैंक और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में यह सेंटर अक्तूबर 2008 में शुरू हुआ था। यहां हर साल 10-11 बैच को प्रशिक्षण दिया जाता है। एक कोर्स 20 दिन का होता है। इसमें 10 दिन सॉफ्ट स्किल्स और 10 दिन एसएसबी का प्रशिक्षण दिया जाता है। सेंटर के परियोजना निदेशक रिटायर्ड कर्नल डीएस देसवाल ने बताया अब तक यहां करीब 2600 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिसमें से 310 का चयन अच्छे पदों पर हुआ है। इस तरह सेंटर की सफलता दर 12 प्रतिशत है, जो औसत (चार फीसदी) से काफी ज्यादा है। इस सेंटर में कोर्स के दौरान अनुशासन और समर्पण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और कम्यूनिकेशन स्किल्स में सुधार पर फोकस किया जाता है। उनकी हिचक दूर करने की कोशिश की जाती है, ताकि वे अपनी बात अच्छे ढंग से रख सकें। कोर्स में शामिल होने से पहले विद्यार्थियों को एक विशेष फॉर्म भरना पड़ता है। इसमें विद्यार्थी से उसके जीवन और आसपास के बारे में जानकारी मांगी जाती है। कोर्स खत्म होने के बाद बच्चों को अपनी क्षमता और चुनौतियों के बारे में पता चलता है। कोर्स करने के बाद जो विद्यार्थी ऊंचे पदों पर नहीं चुने गए, उन्हें भी व्यक्तित्व विकास और कम्यूनिकेशन स्किल्स में सुधार महसूस हुआ।
ऑटो चालक का बेटा बना वायुसेना का अधिकारी
कर्नल देसवाल ने बताया कि यहां के कई बच्चों ने सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर सभी को गर्व है। 2011 में कोर्स करने वाले गौरव चावला के पिता उस समय ऑटो चलाते थे। उसकी वायु सेना में अधिकारी के तौर पर तकनीकी एंट्री हुई। इसी तरह सोनीपत निवासी आकांक्षा ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट) और सीडीएस में जगह बनाई। मुंबई निवासी सनीशा यादव तीनों सेनाओं की प्रवेश परीक्षा पास करने में कामयाब रही। बाद में उसने फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर वायुसेना ज्वाइन की। रोहतक की रंजू संधू ने एफकैट की मेरिट में टॉप किया। ये पांचों विद्यार्थी प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

हिसार और जींद में भी शुरू होगा प्रोजेक्ट
कर्नल देसवाल ने बताया कि एमडीयू के सेंटर की सफलता को देखते हुए हरियाणा के दूसरे विश्वविद्यालय भी यह प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे हैं। उन्हें हिसार केे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय और चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय से संपर्क किया गया है। वह जल्द ही वहां जाकर अपना प्रजेंटेशन देंगे। उसके बाद सेंटर स्थापित करने में हरसंभव सहायता करेंगे।
10 से शुरू होगा 24 दिन का कोर्स
सेंटर के परियोजना सहायक संदीप कुमार ने बताया कि कोर्स का अगला बैच 10 जुलाई से शुरू होने वाला है। इस बार 20 के बजाय 24 दिन का कोर्स होगा। इच्छुक विद्यार्थी उसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें