फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 45 किलो का कट्टा उठाकर पहले दिन 15 तो दूसरे दिन 19 किमी पैदल चले किसान, तीन लाख जीते

Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के महम में भिवानी जिले के गांव तालू निवासी किसान अशोक उर्फ शोकी को सम्मानित करते ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम (रोहतक)। भिवानी जिले के गांव तालू निवासी किसान अशोक उर्फ शोकी ने शर्त लगाकर 45 किलो यूरिया खाद का कट्टा 15 किमी तक कंधे पर उठाकर पैदल तालू से महम तक यात्रा की। इससे अगले दिन तालू गांव से तिगड़ाना तक 19 किमी तक खाद का कट्टा ले जाकर तीन लाख रुपये की शर्त जीत ली।
किसान की हिम्मत जज्बे व ताकत से प्रभावित होकर महम खंड के गांव खरकड़ा में किसान को सम्मानित किया गया। अशोक ने बताया कि शाम को वह खाद की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान एक अन्य किसान के साथ खाद के कट्टे को उठाकर महम तक ले जाने की तीन लाख रुपये की शर्त लगी।
विज्ञापन

11 जनवरी को अशोक 45 किलो खाद का कट्टा उठाकर रोहतक के महम के लिए चल दिए। उनके साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ भी रही। किसान ने महम में भारत गैस गोदाम तक कट्टा सुरक्षित लाकर रख दिया। शर्त के अनुसार उन्हें तीन लाख रुपये दिए गए।
विजेता अशोक ने बताया कि उन्होंने यह राशि अपनी इच्छा से लौटा दी। अगले दिन फिर खाद का कट्टा गांव से 19 किमी दूर गांव तिगड़ाना ले गए। इससे प्रभावित होकर रुपयों, फूलमालाओं से सम्मानित करने का सिलसिला चलने लगा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मंगलवार को विजेता किसान को खरकड़ा के ग्रामीणों ने सम्मानित किया। हैंडबॉल फेडरेशन आफ इंडिया की संयुक्त सचिव राधा अहलावत ने किसान को सम्मानित करते हुए कहा कि यह मुहिम नशे के खिलाफ व किसानी के साथ साथ खेलों को बढ़ावा देने व आपस में कंपटीशन की भावना पैदा करती है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें