फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनवाया सहमति संबंध का कार्ड, अब मारने की साजिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती का सहमति संबंध में पहले उत्पीड़न किया गया। अब आरोपी युवक किसी अन्य से शादी करना चाहता है। इतना ही नहीं, उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। थाने में दर्ज शिकायत में एक युवती ने ये आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती ने दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक युवक का फोन आया। उसने कहा कि, आपको मारने की साजिश की जा रही है। एक युवक तुझे मारना चाहता है। इसके लिए युवक ने कॉल करने वाले युवक से हथियारों की मांग की है। बातचीत की रिकार्डिंग भी युवती ने पुलिस को दी है। युवती का यह भी कहना है कि आरोपी युवक ने उसे बहला-फुसला कर सहमति संबंध के कागजात तैयार करवाए। कहा कि, कुछ दिन सहमति संबंध में रहने के बाद उससे शादी कर लेगा। वह शादी का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। उसने धमकी दी कि पुलिस को शिकायत की तो उसे व उसके परिजनों को मार देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें