फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत गया था परिवार, चोरों ने समेटा नकदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खेड़ी सांपला गांव में चोर वार्ड नंबर 13 के अंदर मकान का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख के आभूषण व नकदी चुराकर ले गया। इस संबंध में सांपला थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मकान मालिक राकेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 13 सितंबर को पूरे परिवार सहित सोनीपत रिश्तेदारी में गया था। घर पर ताला लगा रखा था। दूसरे दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे वापस आए तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दो तोले सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, कानों की बाली, दो जोड़ी चांदी की पाजेब व एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए। इतना ही नहीं, चोर तोड़े ताले भी साथ ले गए। मकान मालिक ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसकी बाइक चोरी हो गई थी। अब नई बाइक लाने के लिए घर पर एक लाख से ज्यादा की नकदी रखी थी।
पशु अस्पताल का ताला तोड़कर सामान चोरी
शहर के मोखरा गांव में चोर पशु अस्पताल का ताला तोड़कर दवाइयों के अलावा कार्यालय का फर्नीचर व दूसरा सामान निकाल कर ले गए। वारदात छह और आठ अगस्त के बीच की है, जिसका एक माह बाद बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक वेटेनरी सर्जन शक्ति मलिक ने दी शिकायत में बताया कि वे छह अगस्त को पशु अस्पताल बंद करके गये थे। दो दिन बाद वापस आए तो ताला टूटा मिला। अंदर से 1200 रुपये की नकदी, भार तोलक मशीन, रस्सा, टुल्लू मशीन, दवा और अन्य सामान निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें