फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर लूट ली कार

Wed, 20 Nov 2013 10:07 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ में थाना क्षेत्र में सेक्टर-9 बाईपास पर तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर कार छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोहतक के मकड़ौली गांव का रहने वाला नवदीप अपनी रीट्ज कार में दिल्ली गया था।

वापसी में वह सेक्टर 9 के बाईपास पर पहुंचा तो लघुशंका के लिए कार सड़क किनारे रोक ली।

इसी बीच तीन युवक वहां पहुंचे और नवदीप पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद युवक गाड़ी लेकर भाग निकले।

नवदीप ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी अजय धनखड़, सेक्टर-9 चौकी प्रभारी पवन मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी की गई लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने नवदीप के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें