फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार ने दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, 4 लोग घायल

Wed, 22 Jul 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मॉडल टाउन दिल्ली रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने 2 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक पहले बाएं साइड जा रहे एक दोपहिया सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बचने के लिए चालक ने अचानक दाएं ओर गाड़ी मोड़ी तो दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति भी सड़क पर गिर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए पीजीआई मेडिकल ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली रोड पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें