माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। सेक्टर-दो में जलघर के सामने तेजगति से आ रही कार ने पीछे से आरओ सप्लायर बाइक सवार गढ़ी सांपला निवासी मनीष को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से उसने अब बयान दर्ज कराए हैं।
मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 फरवरी को वे सिंहपुरा से खरावड़ बाईपास की तरफ जा रहे थे। रात करीब 10 बजे सेक्टर दो में पहुंचे तो कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर उनके छोटे भाई राहुल मौके पर पहुंचे और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया। मानसिक संतुलन उस समय सही नहीं था इसलिए बयान नहीं दे सका था।