फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। झज्जर। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव गुढ़ा बाईपास के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार गांव दुजाना निवासी राजेश की मौत हो गई, जबकि सुदेश कुमार और सुशील सैनी घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव दुजाना निवासी सुदेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार शाम ई-रिक्शा लेकर झज्जर बस स्टैंड से गांव दुजाना जा रहा था। ई-रिक्शा में गांव के सुशील सैनी और राजेश भी सवार थे। गुढ़ा बाईपास से निकलकर दुजाना की ओर जाते समय पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही कार ने ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क किनारे जा गिरे।

जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि हादसे में राजेश की मौत हुई है। घायल सुदेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। झज्जर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें