फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मकड़ौली टोल के पास पंजाब से दिल्ली जा रही कार छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड पर मकड़ौली टोल से पहले शनिवार देर रात ढाई बजे दो युवक पंजाब के पातड़ा से दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रही कार छीनकर ले गए। पटियाला जिले के गांव दूगाल निवासी कार चालक तरसेम चंद ने सदर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कार चालक तरसेम चंद ने बताया कि वह पंजाब से दिल्ली के बीच टैक्सी के तौर पर कार चलाता है। शनिवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहा था। करीब ढाई बजे मकड़ौली टोल से पहले मकड़ौली खुर्द मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से बिना नंबर की एक कार आई और ओवरटेक करके आगे अड़ा दी। कार से दो युवक नीचे उतरे और ड्राइवर साइड में कार के शीशे पर दो बार पिस्तौल मारी। इसके बाद एक युवक ने बट से उसके सिर में छत से सात वार किए और जबरन कार से बाहर खींच लिया। बाहर खींचते ही कार की चाबी, मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व कार की आरसी थी। एक युवक उसकी कार और दूसरा अपनी कार लेकर फरार हो गए। वह नजदीक के पेट्रोल पंप पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच की। सदर थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें