फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो लाख रुपए चंदा न देने पर पार्टी से निलंबित करने का आरोप

विज्ञापन
23महम01...कर्ण सिंह धनखड़। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
महम (रोहतक)। आम आदमी पार्टी (आप) की किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण सिंह धनखड़ को पार्टी से निलंबित किया गया है। आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता व डिसिप्लिनरी कमेटी के चेयरमैन डॉ. बीके कौशिक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। धनखड़ पर पार्टी के विरुद्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वहीं, धनखड़ का आरोप है कि कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव के दौरान उनसे दो लाख रुपए चंदा मांगा गया। इन्कार करने पर उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पार्टी ने कर्ण सिंह को निलंबित किया है। इसकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते यह कदम उठाया गया है। पार्टी पर आरोप लगाना उनका पुराना काम है। वह पहले भी आरोप लगाता रहते हैं। प्रारंभिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई बाकी है।

बिजेंद्र हुड्डा, जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी।
चंदे से इनकार करने के बाद से ही पार्टी पदाधिकारी खार खाए बैठे थे। पार्टी बनी तब से ही ईमानदार सिपाही की तरह काम किया। निलंबन के फैसले से पीड़ा हुई है। दिल्ली सीएम हाउस पर शिकायत करेंगे। बात नहीं सुनी गई तो धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण सिंह धनखड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें