रेवाड़ी। हाईवे पर हादसे के बाद एकत्रित भीड़ से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर कार और ट्राले की टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वासुदेव राजस्थान के बहरोड़ का निवासी हैं। दिल्ली में डॉक्टर के रूप में कार्य करते हैं। वासुदेव अपनी कार से दिल्ली से बहरोड़ जा रहे थे। जब वह बावल क्षेत्र में ओढ़ी कट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्राले से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।