फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Thu, 25 Apr 2024 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव लुहारी के पास कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गया। उसे रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुग्राम के राजपुरा निवासी विजयपाल ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसका लड़का सहिल 25 अप्रैल को सुबह बाइक पर लुहारी वेयर हाउस ड्यूटी करने के लिए गया था। उसके भतीजे शिव कुमार ने सूचना दी कि साहिल का लुहारी के पास कार ने एक्सीडेंट कर दिया। उसे इलाज के लिए रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें