26सीटीके29...चांदी फ्लाईओवर के पास हुई दुर्घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
रोहतक। जींद रोड पर चांदी गांव के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर में लाखनमाजरा के एक 18 वर्षीय आशीष की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। उसका नाम भी आशीष है। लाखनमाजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समरजीत ने बताया कि लाखनमाजरा निवासी आशीष अपने दोस्त के साथ कार लेकर रोहतक जा रहे थे। करीब 12 बजे के करीब जब कार चांदी गांव के अड्डे पर फ्लाईओवर पर पहुंची तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए सड़क से नीचे उतर गई। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।